ब्रेकिंग
खान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...खान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...

नेहा सिंह राठौर के समर्थन में बिहार सरकार के ये मंत्री, कहा.. गीत के माध्यम से किया विरोध तो गलत क्या है?

PATNA: नेहा सिंह राठौर का यूपी के कानपुर देहात मामले को लेकर दीक्षित परिवार के दर्द गानों के माध्यम से बयां करना महंगा पड़ गया. कानपुर देहात की पुलिस ने उन्हें नोटिस थमाते हुए 3 दि

नेहा सिंह राठौर के समर्थन में बिहार सरकार के ये मंत्री, कहा..  गीत के माध्यम से किया विरोध तो गलत क्या है?
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: नेहा सिंह राठौर का यूपी के कानपुर देहात मामले को लेकर दीक्षित परिवार के दर्द गानों के माध्यम से बयां करना महंगा पड़ गया. कानपुर देहात की पुलिस ने उन्हें नोटिस थमाते हुए 3 दिनों में जवाब मांगा है. जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. वहीं कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने भभुआ के सर्किट हाउस में कहा नेहा सिंह राठौर एक लोकगायीका है. गीतों के माध्यम से अगर किसी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को सजग कर रही है तो उसमें गलत ही क्या है? 


जिस पर सरकार के स्तर से नोटिस भेज दिया गया. नोटिस भेजना सरासर गलत है, ऐसा होना नहीं चाहिए. उनके द्वारा बिहार में भी कई बार समस्याओं को लेकर अपने गीत को पेश किया है तो क्या हम लोग उन्हें नोटिस थमाते हैं. हम लोग समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं. 


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने नेहा सिंह राठौर के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा वह अपनी गीत के माध्यम से बात रखी हैं उनका तौर तरीका और बात रखने का तरीका अलग है. अगर कानपुर देहात में लोग जला है और मरा है तो लोग तो कहेगा ही. 


जमा खान ने कहा कि अगर बिहार में भी कोई हादसा होता है तो लोग अपने अपने माध्यम से इस बात को रखते हैं तो हम लोग करवाई करते भी हैं. विरोध करने का सबका अपना अलग अलग तरीका होता है. अगर उन्होंने गीत के माध्यम से ही कहा है अगर गलत हुआ ही है तो उसका ही उन्होंने विरोध किया तो नोटिस भेजना गलत है, इसका कोई मतलब नहीं है. नेहा सिंह राठोर ने गीत के माध्यम से सरकार को सजग किया है. तो सरकार को करवाई करना चाहिए और पारदर्शिता लाना चाहिए कि यह हादसा क्यों हुआ?

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता