ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar News : NEET री-एग्जाम में फिर सॉल्वर गैंग का खुलासा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार; अब वैशाली के परीक्षा केंद्र से दबोचा गया एक और 'मुन्नाभाई'

NEET री-एग्जाम में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा मामला सामने आया है। वैशाली में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को बड़े सॉल्वर नेटवर्क के तार मिलने की आशंका है।

Bihar News : NEET री-एग्जाम में फिर सॉल्वर गैंग का खुलासा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार; अब वैशाली के परीक्षा केंद्र से दबोचा गया एक और 'मुन्नाभाई'
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में फर्जीवाड़े का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखीसराय में पहले से उजागर हुए बड़े सॉल्वर गैंग मामले के बीच अब एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अब वैशाली के नगर थाना क्षेत्र स्थित जीए इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र से पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था।


परीक्षा केंद्र पर हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात अधिकारियों और इनविजिलेटरों को एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी पहचान और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि वह युवक वास्तविक अभ्यर्थी नहीं था, बल्कि किसी अन्य उम्मीदवार की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है।


कटरा थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके कहने पर परीक्षा देने पहुंचा था और इसके बदले उसे कितनी रकम मिलने वाली थी। जीए इंटर स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर नगर थाना में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कई घंटों तक चली पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को एक सुरक्षित स्थान पर रखकर कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान उससे सॉल्वर गिरोह के अन्य सदस्यों, बिचौलियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे गए। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कुछ ऐसे इनपुट दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। देर रात उसे नगर थाना लाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी रही।


पहले भी सामने आ चुका है बड़ा नेटवर्क

गौरतलब है कि हाल ही में लखीसराय में एक बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ था। उस मामले में बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़े कई कर्मियों, मेडिकल छात्रों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियां पहले से ही उस नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।


अब नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस को संदेह है कि राज्य में कई स्तरों पर सक्रिय सॉल्वर गैंग मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को निशाना बना रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार युवक से मिली जानकारी के आधार पर कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने नीट परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।