ब्रेकिंग
नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौकानाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौका

पीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूद

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आए। बैठक में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी समेत कई सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का

बिहार न्यूज
मोदी सरकार के 12 साल पूरे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एक अनौपचारिक पल उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आए।


प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया। वीडियो में वे अपने साथ मौजूद नेताओं को झालमुड़ी परोसते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी, निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समेत कई नेता पीएम मोदी के साथ दिखाई दिये।


दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए नेताओं की आज बैठक हुई। चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नरेन्द्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज भारत मंडपम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को राष्ट्र सेवा के सतत 4399 दिनों तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए यह लिखा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सम्मेलन में बधाई का प्रस्ताव पारित किया गया।


एक्स पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें बिहार एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी, निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समेत कई नेता पीएम मोदी के साथ दिखाई दिये।


पीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूद

पीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूद

टैग्स