ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

NDA के साथ अपनी नजदीकी पर बोले CM नीतीश ... यह सब फ़ालतू की बात, हमने किया है विपक्ष को एकजुट... छोड़ने का सवाल ही नहीं

PATNA : श्रद्धांजलि अर्पित करने का बात है तो इसमें कोई बड़ी बात है कोई भी कहीं भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है और नहीं आते हैं वह न समझे

 NDA के साथ अपनी नजदीकी पर बोले CM नीतीश ... यह सब फ़ालतू की बात, हमने किया है विपक्ष को एकजुट...  छोड़ने का सवाल ही नहीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : श्रद्धांजलि अर्पित करने का बात है तो इसमें कोई बड़ी बात है कोई भी कहीं भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है और नहीं आते हैं वह न समझे कि क्यों नहीं आते हैं हमको उससे क्या मतलब है। हम तो सब का सम्मान करते हैं। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही है।


कैथल में कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर कहा कि - हम तो कितना जगह जाते हैं कई जगह जाते हैं जहां जाना होता है वहां जाते ही हैं इसमें कोई बड़ी बात थोड़े हैं। वहां पार्टी का कार्यक्रम तो पहले से तय है। भाजपा सांसद के तरफ से सदन के अंदर दिए गए विवादित बयान को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब पुरानी बातें हैं वह सब छोड़िए कौन क्या करता है नहीं करता है उसे हमको क्या मतलब है। उसको जो मन में आवे वह करें।


नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबके सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। आप खुद देख रहे हैं कितना जाता है कि कम कर रहे हैं और आगे भी सबको आगे बढ़ने का काम हम लोग करते रहेंगे इसलिए इंतजार कीजिए और सारी चीजों को देखिए। हम तो बार-बार कहते हैं कि हम आप लोगों के पक्षधर हैं आप लोगों से केंद्र वाला उल्टा पुल्टा जो भी करवा हम उसका कोई विरोध नहीं करते हैं।


इधर एनडीए गठबंधन में नीतीश के लगाओ को लेकर सवाल किए जाने पर कहा - अरे यार क्या फालतू सवाल करते हो,  मेरा लगाओ एनडीए से होगा। छोड़िए ना भाई जिसको जो चर्चा करना है चर्चा करने दीजिए। आप जा रहे हैं कि हम कितना कम इंडिया गठबंधन को एकजुट करने में किए हैं यह हमारे लिए कितना बड़ा उपलब्धि है और कितना बड़ा काम हो रहा है ऐसे में कौन क्या बोलता है उसे हमको क्या मतलब है।


वहीं,  खुद को पीएम मैटेरियल बनाए जाने के मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देखिए यह सब हम नहीं कहते हैं हम सबको मना किए हुए हैं कि यह सब काम मत किया कीजिए। हम तो यही कहते रहते हैं कि सब लोग एकजुट होकर बात करेंगे उसके बाद विचार करेंगे तभी कुछ फैसला होगा।