ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिजली विभाग के इंजीनियर पर शिकंजा, आय से 62% ज्यादा संपत्ति का खुलासा

आर्थिक अपराध इकाई ने NBPDCL के अभियंता मनोज रजक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में अतिरिक्त जमीन और नेपाल में निवेश के साक्ष्य मिले हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-02/2026 के तहत NBPDCL (नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके भाई संजय रजक को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।


प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वर्ष 2009 में सरकारी सेवा में आने के बाद मनोज रजक ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 62.66% अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने न्यायालय से वारंट प्राप्त कर 17 मार्च 2026 को अभियुक्त के कुल 7 ठिकानों—आवासीय, कार्यालय और व्यावसायिक परिसरों—पर छापेमारी की, जो देर शाम तक जारी रही।


तलाशी के दौरान प्राथमिकी में उल्लेखित 13 भू-खंडों के अलावा 4 अन्य भू-खंडों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नेपाल में संपत्ति निवेश के भी साक्ष्य मिले हैं, जिनकी विधिसम्मत जांच की जाएगी। आर्थिक अपराध इकाई ने यह भी बताया कि अभियुक्त द्वारा लिए गए हालिया विभागीय निर्णयों की समीक्षा की जाएगी, खासकर उन मामलों की जिनमें सार्वजनिक राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है। साथ ही, अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मामले और उनके आचरण की जानकारी उनके मूल विभाग को भी दे दी गई है।

टैग्स