ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

नए साल के जश्न के बीच बिहार में दुखद घटना, आग में झुलसकर मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत

GOPALGANJ: नए साल के जश्न के दौरान गोपालगंज में दुखद घटना हुई है। सोमवार की सुबह जब सभी नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे थे, तभी चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग में झुलसकर मां

नए साल के जश्न के बीच बिहार में दुखद घटना, आग में झुलसकर मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: नए साल के जश्न के दौरान गोपालगंज में दुखद घटना हुई है। सोमवार की सुबह जब सभी नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे थे, तभी चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग में झुलसकर मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बनतरिया गांव की है।


मृतक मां-बेटे की पहचान बनतरिया गांव निवासी विनोद राम की पत्नी पुष्पा देवी और उसकी पांच साल का बेटे गुलशन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पुष्पा चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई थी। वह गैस पर चाय बना ही रही थी तभ सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। 


अगलगी की इस घटना में मां-बेटे बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे मां-बेटे को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों मां बेटे को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और नए साल की खुशिया मातम में बदल गई हैं।