ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नवादा में युवक की हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर की आगजनी, रोड किया जाम

NAWADA: नवादा में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. जिले के नारदीगंज इलाके में एक पिकअप वैन के ड्राइवर की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है. हत्या के विर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NAWADA: नवादा में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. जिले के नारदीगंज इलाके में एक पिकअप वैन के ड्राइवर की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए एनएच-82 को जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया है. 


रोड जाम होने से आवागमन ठप हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार मृतक नारदीगंज थानाक्षेत्र के अब्दुलपुर पडरिया निवासी रामस्वरूप यादव का 25 साल का बेटा पिंटू कुमार है. मृतक नारदीगंज के हडिया निवासी प्रद्मयूमण साव का पिकअप वैन चलाता था. मृतक के पिता ने बताया कि 1 जनवरी की रात 7 बजे पिंटू अपने घर से निकला था और रात के 11 बजे गाड़ी मालिक प्रद्मयूमण साव ने फोन कर बताया कि बेटे की हत्या हंडिया रोड में हो गयी है. 


हत्या किसने की फिलहाल इसका पता नहीं चल सकता है. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिवार वालों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.


टैग्स