ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

नवादा में हरतालिका तीज के बाद घर में मातम: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान आहर में डूबीं 4 बच्चियां, 2 की मौत

NAWADA: नवादा में 4 बच्चियां आहर के गहरे पानी में डूब गयी। चारों बच्चियां तीज पूजा के बाद पूजन सामग्री को आहर में विसर्जन करने गई थी। तभी केंदुईया आहर में चारों नहाने लगी। नहाने के

नवादा में हरतालिका तीज के बाद घर में मातम: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान आहर में डूबीं 4 बच्चियां, 2 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में 4 बच्चियां आहर के गहरे पानी में डूब गयी। चारों बच्चियां तीज पूजा के बाद पूजन सामग्री को आहर में विसर्जन करने गई थी। तभी केंदुईया आहर में चारों नहाने लगी। नहाने के दौरान चारों आहर के गहरे पानी में समा गई। 


बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दो बच्चियों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो बच्चियों की जान ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना नवादा के परनाडाबर थाना क्षेत्र के केंदुइया गांव की है जहां केंदुइया आहर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


मृतका की पहचान केंदुइयाटांड गांव निवासी विशेश्वर मांझी की 14 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी और कैलाश मांझी की 15 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी के रूप मे की गयी है। दोनों बच्चियां आपस में रिश्तेदार बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद चार-पांच बच्चियां एक साथ आहर में नहाने गई थी। नहाने के क्रम में बच्चियां आहर के गहरे पानी में चली गई। पानी के बाहर रहे एक बच्ची की आवाज सुनकर लोग दौड़कर आहर के किनारे पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान दो बच्चियों की मौत हो चुकी थी जबकि दो बच्चियों की जान किसी तरह ग्रामीणों ने बचा ली। 

नवादा में हरतालिका तीज के बाद घर में मातम: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान आहर में डूबीं 4 बच्चियां, 2 की मौत

नवादा में हरतालिका तीज के बाद घर में मातम: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान आहर में डूबीं 4 बच्चियां, 2 की मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता