ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुबह-सवेरे बिहार में बड़ा हादसा, ओवरटेक करने के दौरान पलटी बस, 12 लोग रेफर

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ओवरटेक करने के दौरान बीच रोड पर एक बस पलट गई है. इस हादसे में 15 लोग घायल ह

सुबह-सवेरे बिहार में बड़ा हादसा, ओवरटेक करने के दौरान पलटी बस, 12 लोग रेफर
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ओवरटेक करने के दौरान बीच रोड पर एक बस पलट गई है. इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से दर्जन भर लोगों को तत्काल रेफर कर दिया गया है. 


यह हादसा नवादा जिले के अकबपुर थाना क्षेत्र में हुआ है. वरेब मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान एक बस रोड पर पलट गई. शुरूआती जानकारी के मुताबिक ओवरटेक करने के दौरान बस पहले टेलर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई. जिसमें 15 लोग घायल हो गए. घायलों में 12 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.


जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल पावापुरी हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायलों के मुताबिक कोलकाता से नागराज बस से बिहारशरीफ जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस बस और ट्रेलर को सड़क के बीच से हटा रही है.