ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

स्मृति ईरानी बोलीं- 15 साल में एक शौचालय नहीं बनवा पाए महागठबंधन वाले, किस्मत क्या ख़ाक बनाएंगे

NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं. सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं. सोमवार को चुनाव प्रचार करने प

स्मृति ईरानी बोलीं- 15 साल में एक शौचालय नहीं बनवा पाए महागठबंधन वाले, किस्मत क्या ख़ाक बनाएंगे
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं. सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं. सोमवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने महागठबंधन के ऊपर जमकर निशाना साधा. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील भी की. 


नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजद और कांग्रेस के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल में जो लोग एक शौचालय नहीं बना पाए वो किसी का किस्मत क्या खाक बनाएंगे. इसलिए 'न जात पर न पात पर, मोदी के बातपर ' एनडीए उम्मीदवार अरूणा देवी को को विजयी बनायें.


उन्होंने कहा कि गुजरात के एक गरीब के बेटे को देश के प्रधानमंत्री बनाया. जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें तो मां-बेटियों का सम्मान का रखकर, उन्होंने देश मे शौचालय का निर्माण कराया. लेकिन लालटेन और हाथ वाले उसके नहीं समझ पाए. क्योंकि वे सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए थे. ये वो समझेंगे कि मां और बेटी को शौच के लिए रात के अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था. इसलिए नरेंद्र मोदी ने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाया और बिहार में गरीब माताओं-बहनों के घरों मे एक करोड़ 70 लाख शौचालय बनाया, जो लालटेन वाले शौचालय न बनवा पाए, वो क्या खाक आपकी किस्मत बनाएंगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता