ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराब माफियाओं द्वारा विधानसभा चुनाव को रंगीन करने की थी तैयारी, 495 पेटी विदेशी शराब और बियर जब्त

NAWADA : बिहार में शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब माफियाओं ने विधानसभा चुनाव को रंगीन करने की तैयारी पूरी कर ली थी. इसके लिए शराब माफियाओं द्वारा प्रतिदिन बड़

शराब माफियाओं द्वारा विधानसभा चुनाव को रंगीन करने की थी तैयारी, 495 पेटी विदेशी शराब और बियर जब्त
Anamika
2 मिनट

NAWADA  : बिहार में शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब माफियाओं ने  विधानसभा चुनाव को रंगीन करने की तैयारी पूरी कर ली थी. इसके लिए शराब माफियाओं द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों द्वारा दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप बिहार मंगवाई जा रही थी. छुपते-छुपाते इस काम को अंजाम दिया जा रहा था.  

हालांकि, इसे रोकने के लिए प्रशासन  ने उत्पाद विभाग के अलावा सभी थाने के थानेदार को जिम्मेदारी दी है. इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग की जा रही है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरैव मोड़ के पास अहले सुबह एक ट्रक में  भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि प्रशासन की कारवाई के बावजूद  यह ट्रक राज्य की  सीमा के साथ ही तीन थाने की सीमा पार कर अपने गंतव्य तक जा रही थी. लेकिन उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में  ट्रक को शराब समेत  पकड़ लिया गया. पर मौके से  ट्रक चालक भागने मे कामयाब हो गया. ऐसी परिस्थिति मे शराब कहांं से आ रहा था और कहां पहुंचाया जा रहा था ,इसकी जानकारी उत्पाद विभाग को नहीं मिल पाई. 

उत्पाद विभाग के एसआई शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरेव गांव के समीप वाहन चेकिंग लगाया गया था,लेकिन ट्रक ड्राइवर पुलिस वाहन को देखकर भाग निकला. जब  ट्रक की तलाशी की गई तो उसमे से 495 पेटी शराब बरामद किया गया. जिसमें बियर 500 एम एल-192 पेटी ,  विदेशी शराब 750 एम एल- 5 पेटी, 50 एम एल 155 पेटी, एवं  750 एम एल 97 पेटी शराब बरामद की गई. अब इस मामले मे उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता