ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

NAWADA : इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया. महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्प

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया. महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव के श्याम राम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मंजू सिन्हा के रूप में की गई है. 


परिजनों ने बताया कि मंजू को देर रात सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसका सही से इलाज नहीं किया गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने कहा कि सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बहुत लापरवाह हैं और उनकी लापरवाही की वजह से मंजू की मौत हो गई. 


परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक बवाल काटा. बाद में इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता