ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

बिहार : पति से रूठकर बच्चों के साथ मायके जा रही थी महिला, रास्ते में ट्रक ने रौंदा, मां-बेटे की मौत

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रोड एक्सीडेंट में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने 2 साल के बेटे और 6 साल की बेटी

बिहार :  पति से रूठकर बच्चों के साथ मायके जा रही थी महिला, रास्ते में ट्रक ने रौंदा, मां-बेटे की मौत
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रोड एक्सीडेंट में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने 2 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ अपने मायके जा रही थी. लेकिन रास्ते में ही एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से जहां मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है. 


घटना बरडीहा-बरबीघा SH-83 पर हुई. मृतकों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर पंचायत के गंभीरपुर निवासी  विकास राम की पत्नी काजल देवी ( 25 वर्ष) और उसके पुत्र सुधांशु (2 साल) के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, काजल ससुराल से रुठकर अपने मायके जा रही थी. 2 साल के बेटे को गोद में और 6 साल की बेटी का हाथ पकड़ कर वह अपने मायके शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मीर बीघा गांव जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटे की जान ट्रक के कुचलने से चली गई, जबकि बेटी टक्कर से दूर जा गिरी, जिसके कारण वह बच गई. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि गंभीरपुर निवासी विकास राम की पत्नी काजल का ससुरालवालों के साथ मामूली विवाद हुआ था. इसी से गुस्साकर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके के लिए निकल गई थी. बल्लोपुर धनबीघा गांव के बीच अचानक हुई दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही अगल- बगल के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा घटना की सूचना तुरंत वारसलीगंज पुलिस को दी गई. सूचना बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना में जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.