ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

नवादा में पीट-पीटकर युवक की हत्या, विजय सिनेमा हॉल के पास से लाश बरामद

NAWADA: नवादा के पम्पूकल रोड स्थित विजय सिनेमा हॉल के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके

 नवादा में पीट-पीटकर युवक की हत्या, विजय सिनेमा हॉल के पास से लाश बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के पम्पूकल रोड स्थित विजय सिनेमा हॉल के पीछे एक युवक की  लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 


बताया जाता है कि डोमटोली के पीछे से गुजरने वाले मार्ग पर शव पड़ा हुआ था। जब लोग वहां से गुजरे तब लाश पर नजर गयी जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान नवादा के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी नूरी आलम खलीफा के पुत्र मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के रूप में हुई है।


 पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं मौके से मिले साक्ष्य को भी इकट्ठा किया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर शव की बारीकी से जांच की। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी किसी के साथ लड़ाई हुई थी और इस दौरान उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता