ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नवादा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों को कुचलकर मार डाला

NAWADA : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली हाथी बभनौली गांव में घुस गया और दो लोगों को कुचल कर मार डाला. मृतकों की पहचान बभनौली

नवादा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों को कुचलकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली हाथी बभनौली गांव में घुस गया और दो लोगों को कुचल कर मार डाला. मृतकों की पहचान बभनौली गांव के निवासी बिनोद चौहान और हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा गांव के रिटायर्ड शिक्षक आनंदी सिंह के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, हाथी ने सिरदला इलाके की कई शराब भट्टियों को भी नुकसान पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि झारखण्ड के जंगल से एक हाथी रास्ता भटककर नवादा जिले में प्रवेश कर गया जिसके बाद उसने दो लोगों को कुचलकर मार डाला. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. 


फिलहाल स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी जंगली हाथी को पकड़ने में लगे हुए हैं. इधर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता