ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में अनोखा विवाह : पहले कोर्ट से ली अनुमति, फिर थाने में रचाई शादी

NAWADA : बिहार के नवादा जिला स्थित रजौली थाना परिसर में एक अनोखी शादी का मामला प्रकाश में आया है. इस शादी में न बैंडबाजे थे और ना ही मंडप. लेकिन दूल्हा और दुल्हन शादी के लिए तैयार

बिहार में अनोखा विवाह : पहले कोर्ट से ली अनुमति, फिर थाने में रचाई शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिला स्थित रजौली थाना परिसर में एक अनोखी शादी का मामला प्रकाश में आया है. इस शादी में न बैंडबाजे थे और ना ही मंडप. लेकिन दूल्हा और दुल्हन शादी के लिए तैयार खड़े थें. वहीं शादी से कुछ घंटे पहले तक उनके परिवार वाले रिश्तेदारी में बंधना तो दूर उसके बारे में सोचें भी नहीं थें. एक दूसरे से इतना गुस्से में थे कि मारपीट की नौबत आ गई थी. लेकिन जब थाने पहुंचे, कोर्ट के कागजात दिखाए तो पुलिस वाले उनकी शादी के लिए तैयार हो गए. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुजारी लक्ष्मण पंडित की मौजूदगी में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया और उनकी शादी हो गई.


मिली जानकारी के मताबिक रजौली के उपरटंडा निवासी विश्वास कुमार का प्रेम संबंध घर के पास की लड़की से चल रहा था. उनका प्रेम संबंध सात वर्षों से चल रहा था. दिनोंदिन उनका प्‍यार बढ़ता जा रहा है. लेकिन बीच में जाति का बंधन था. लेकिन इसके बावजूद दोनों फोन पर बातें करते और कभी कभी मिला भी करते थें. छिप-छिपकर बातें करते और मिलते रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. दो साल पहले से ही भागकर शादी की तैयारी में थे. लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थें.


हालाँकि इसके बाद दोनों कोर्ट पहुंंचे। वहां शादी के लिए आवेदन दिया. उसके 40 दिन बाद अनुमंडल कोर्ट रजौली में स्वीकृति मिली. दोनों ने शादी कर भी ली. इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारी को कोर्ट मैरेज का सर्टिफिकेट दिखाया. फिर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई.

टैग्स