ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

नवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

नवादा: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुआ, जहां अचानक बिजली गिरने से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।


हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।


सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। मृतकों के शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।


प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता