ब्रेकिंग
भागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: नवादा के खालसा ढिबरी गांव में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि बड़े बेटे ने अपने 62 वर्षीय पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया...

जायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. खालसा ढिबरी गांव में मंगलवार देर रात 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के बड़े बेटे उपेंद्र यादव पर ही गोली मारने का आरोप है. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया.


जानकारी के अनुसार, टुनटुन यादव अपने गांव में अकेले रहते थे. उनके दो बेटे हैं. छोटा बेटा बाहर रहकर काम करता है, जबकि बड़ा बेटा उपेंद्र यादव अपने ससुराल में रहता था. परिवार की जमीन का पहले ही तीन हिस्सों में बंटवारा किया गया था. इसमें एक हिस्सा टुनटुन यादव के पास था.


बताया जा रहा है कि उपेंद्र यादव अपने पिता पर उनके हिस्से की जमीन बेचकर रुपये देने का दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार देर रात भी पिता-पुत्र के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई.


आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उपेंद्र यादव ने हथियार निकाल लिया और अपने पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही टुनटुन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद उपेंद्र यादव वहां से फरार हो गया.


गोली चलने की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसडीपीओ-2 सुरेश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.


पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में जमीन के बंटवारे और मृतक के हिस्से की जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है.


एसडीपीओ-2 सुरेश प्रसाद के अनुसार, शुरुआती जांच में जमीन विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


घटना के बाद से आरोपित उपेंद्र यादव फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं.