ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जेपी नड्डा ने नोटबंदी को बताया बड़ा कदम, चुनाव प्रचार में बोले- पीएम मोदी ने आतंकवादियों को सिखाया सबक

NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने नवादा जिले के हसुआ वि

जेपी नड्डा ने नोटबंदी को बताया बड़ा कदम, चुनाव प्रचार में बोले- पीएम मोदी ने आतंकवादियों को सिखाया सबक
First Bihar
3 मिनट

NAWADA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने नवादा जिले के हसुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की. हिसुआ विधानसभा के इंटर विद्यालय में आयोजित जनसमूह को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने नोटबंदी को देश के लिए एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने पीएम मोदी के इस बड़े फैसले की जमकर तारीफ की.


नवादा जिले के हसुआ विधानसभा सीट से इसबार बीजेपी ने भाजपा विधायक अनिल सिंह को टिकट दिया है. अनिल सिंह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार नीतू सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. आपको बता दें कि अनिल सिंह इस सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं. अनिल सिंह के लिए वोट की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में विगत 15 साल में विकास ने रफ्तार पकड़ा है. उस रफ्तार को गति देने की आवश्यकता है.


उन्होंने कहा कि हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री ने सड़कों का जाल बिछा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे देश का चहुंमुखी विकास हुआ है. आजादी के 60-65 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने देश सेवा के बजाय परिवारवाद को बढ़ावा दिया. आज पीएम मोदी के पहल पर राम मंदिर मसला खत्म हुआ. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया. जम्मू काश्मीर में आतंकवादियों को सबक सिखाकर भारत की ताकत का अहसास कराया. नोटबंदी कर देश को आर्थिक मजबूती दिया. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और व्यापार के क्षेत्र में विकास हुआ है.


उन्होंने कहा कि साल 2014 के पहले देश में चुनाव होते थे तो हम जाति के आधार पर, मजहब के आधार पर वोट देते थे. वोटबैंक की राजनीति हमारी संस्कृति बनी थी.  मोदी के आने के बाद यह खत्म हुआ. सभा को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया. उन्होंने भोजपुरी में कहा कि "कुछ लोग खातिर सत्ता बंदूक के गोली से निकलेला, जे सत्ता अइसन होई, ऊ खाली हत्या के काम करी. हमनी के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब के झोपड़ी में विकास पहुंचावे के काम बा." 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता