ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

दो पक्षों में रास्ता विवाद को लेकर खुनी संघर्ष : एक ही परिवार के छह से अधिक लोग घायल

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रास्ता को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रू

 दो पक्षों में रास्ता विवाद को लेकर खुनी संघर्ष : एक ही परिवार के छह से अधिक लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रास्ता को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा कि इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के कौआकोल प्रखंड के चुंगवा गांव की है। जहां दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी। इस मारपीट के दौरान 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिसमें तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की लिस्ट में अशोक यादव की पत्नी मिंता देवी, कांति देवी, पिंटू कुमार रामस्वरूप यादव और संतोष कुमार शामिल हैं। 


वहीं, इस मामले में घायल युवक ने बताया कि 5 साल से 6 फीट चौड़े रास्ते को लेकर मुकेश कुमार से उनका विवाद चल रहा था। वह कई बार रास्ते को लेकर विवाद कर चुका है। कई बार समझौता भी हुआ लेकिन मुकेश कुमार बाद में मानता ही नहीं था। आज फिर विवाद हो गया और सभी लोग मारपीट पर उतर आए। इसी विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई है। जिसमें एक ही परिवार के हम छह लोग जख्मी हो गये। 


उधर, सूबे में जमीन विवाद में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही बगहा के चखनी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जहां सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस की टीम ने मामले को शांत करा दिया। वहीं, पुलिस अभी भी उक्त विवादित जमीन पर धारा- 144 लगाने की कार्रवाई में जुटी है। ताकि फिर से विवाद न हो सके।