ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद तनाव,मूर्ति विसर्जन के दौरान बजा था अश्लील गाना; जमकर चले ईट पत्थर

NAWADA : बिहार में इन दिनों हिंसा के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। चाहे वह मामला जमीन से जुड़ा हुआ हो या फिर इसके पीछे की वजह कुछ अलग ही क्यों न हो। बाबजूद इसके

दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद तनाव,मूर्ति विसर्जन के दौरान बजा था अश्लील गाना; जमकर चले ईट पत्थर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में इन दिनों हिंसा के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। चाहे वह मामला जमीन से जुड़ा हुआ हो या फिर इसके पीछे की वजह कुछ अलग ही क्यों न हो। बाबजूद इसके हिंसा के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर भिडंत हुई है।


थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को दी गई। सूचना के उपरांत पुलिस गांव में पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।


बताया जा रहा है कि, जुलूस जब दूसरे वर्ग के लोगों के क्षेत्र में गया तब डीजे पर अश्लील गाना बजाया गया। जिसका टोला के लोगों ने विरोध किया। उस दिन भी हल्की झड़प हुई थी, लेकिन फिर मामला शांत हो गया था। हालांकि, गाना बजाने से रोकने पर पूजा करने वाले लोगों ने इसे अपनी नाक का सवाल बना लिया था।


बताया जा रहा है कि, प्लानिंग की गई थी और शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने घरों पर ईंट-पत्थर से आक्रमण कर दिया। बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ईंट-पत्थर चलाए। घटना के दौरान गोलीबारी होने की बात कही जा रही है। इस घटना में पूजा समिति के पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की एक बोलोरो, दो टोटो और एक ट्रैक्टर को ईंट-पत्थर से चूर-चूर कर देने की सूचना मिली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।