ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार, अब तक 3 लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम

NAWADA: अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव के रविदास टोला में डायरिया से 2 दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गये हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वही अब तक डायरिया से

डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार, अब तक 3 लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव के रविदास टोला में डायरिया से 2 दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गये हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वही अब तक डायरिया से बीमार 3 लोगों की मौत हो गयी है। डायरिया से तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि जितिया के अगले दिन खाना खाने के बाद सभी की स्थिति बिगड़ी थी। डायरिया से अब तक अलग-अलग दिनों में कुल 3 लोगों की मौतें हुई है। जिसमें एक महिला और दो बच्ची शामिल है। वहीं एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल सदर अस्पताल में 20  लोगों का इलाज जारी है। बीमार मरीजों में महिला,पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।


अन्य मरीजों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। डायरिया के बढ़े प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम फरहा गांव पहुंची जिसके बाद गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया। जहां डायरिया से आक्रांत लोगों का इलाज किया गया। नवादा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। अन्य मरीजों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल  मेडिकल टीम गांव में अभी भी कैंप कर रही है।


सर्जन रविदास की पत्नी कुसुम देवी की मौत घर पर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हालत बिगडऩे पर सुनील रविदास की 9 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी एवं बिरजू रविदास की पुत्री सबिता देवी उर्फ गोंगी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी क्रम में खुशी कुमारी की मौत रास्ते में हो गई। सबिता कुमारी उर्फ गोंगी को सदर अस्पताल में मृत घोषित किया गया। स्वजनों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शव का दाह संस्कार कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ.निर्मला कुमारी द्वारा चिकित्सकों की टीम फरहा गांव स्थित रविदास टोला भेजा गया। इसके बाद मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता