ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : तेज रफ़्तार का कहर खड़े ट्रेलर ट्रक के खलासी को हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत; लोगों ने किया सड़क जाम

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इ

बिहार : तेज रफ़्तार का कहर खड़े ट्रेलर ट्रक के खलासी को हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत; लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो ट्रक के आमने - सामने की भिड़ंत में एक खिलासी की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा नगर थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम के पास सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में हाइवा ने टक्कर मार दी है। जिससे घटनास्थल पर ही ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का खलासी टायर चेक कर रहा था, उसी दौरान पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवर कूदकर भागने में सफल रहा लेकिन खलासी की वहीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नवादा नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर एनएच 24 पर बुधवार की सुबह 6 बजे के आसपास ये घटना हुई है। 


वहीं, ट्रेलर के खलासी की पहचान हरियाणा के राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में ट्रेलर के चालक जियाउल खान ने बताया कि वह पटना से बरही जा रहा था। इसी बीच चाय पानी के लिए सड़क किनारे ट्रेलर को खड़ा किया और खलासी चक्का चेक करने लगा। वहीं पीछे से आ रही कोडरमा की एक हाइवा ने भीषण टक्कर मार दी। जिसमें खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा का चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गया। 


इधर, इस घटना के बाद आनन-फानन में आसपास के लोगों ने 112 की पुलिस और नगर थाना की पुलिस को घटना सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने फिलहाल प शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फोरलेन बनने के बाद से इस जगह पर सड़क हादसों में वृद्धि हो गई है।