ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार : तेज रफ्तार का कहर, बस ने ऑटो में मारी टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से अस्पताल में एडमिट

NAWADA : बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं से यह खबर निकल कर सामने आते रहती है कि तेज रफ्तार के कारण लोगों को अपनी जान गंवा

बिहार :  तेज रफ्तार का कहर, बस ने ऑटो में मारी टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से अस्पताल में एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं से यह खबर निकल कर सामने आते रहती है कि तेज रफ्तार के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां ऑटो और बस की टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के हिसुआ में गया- नवादा मुख्य मार्ग पर बलियारी गांव के पास एक अनियंत्रित बस ने यात्रियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में जा गिरी और उसमें सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ लाया गया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें घटनास्थल से ही इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। 


बताया जा रहा है कि, ऑटो नवादा के तरफ से हिसुआ की ओर आ रही थी। वही कृष्णा गोविंदा नाम की बस भी नवादा से हिसुआ की तरफ ही आ रही थी उसी दौरान बलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस के पिछले हिस्से से टेंपो में जोरदार टक्कर लग गई। जिससे ऑटो 20 फिट गहरी खाई में जा गिरी।


इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा गड्ढे में गिरे हुए लोगों को निकाल कर सड़क पर लाया गया और उसके बाद जिन्हें हल्की-फुल्की चोट लगी थी उन्हें विश्वास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में नरेश राज बंसी और श्याम राजवंशी को गंभीर हालत में नवादा भेजा गया जबकि माधुरी देवी हीरालाल और महेश सिंह का इलाज हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस दुर्घटना में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया है कि दुर्घटना में 5 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिनमें एक अपने घर चला गया है इस दुर्घटना में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।