ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, कोरोना से ज्यादा इस भीड़ से लग रहा डर

NAWADA : कोरोना वायरस की चपेट में आज हिंदुस्तान के लगभग सभी बड़े राज्य आ चुके हैं. इस महामारी के कारण अब तक इंडिया में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : कोरोना वायरस की चपेट में आज हिंदुस्तान के लगभग सभी बड़े राज्य आ चुके हैं. इस महामारी के कारण अब तक इंडिया में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं इस जानलेवा वायरस के कारण लगभग 150 लोगों ने दम भी तोड़ दिया है. बिहार में भी कल आधा दर्जन नए मामले सामने आये. सरकार की ओर से लॉक डाउन का पालन करने को लेकर लगातार अपील की जा रही है. सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं.जहां के लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.


ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है. जहां काशीचक इलाके के वारिसलीगंज में बैंक से पैसा निकालने के लिए लोगों ने इतनी भीड़ लगाई कि तस्वीरें देख कर लोग हैरान हो गए. दरअसल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जन धन खाता से जुड़ी महिलाओं को 500-500 रुपये दिए जा रहे हैं. वारिसलीगंज बाजार स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में जब महिलाएं पैसा निकालने पहुंची, तो वहां एक अजीब स्थिति देखने को मिली.


बैंक प्रबंधन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पॉइंट बनाये गए थे. लेकिन महिलाओं ने उसे भी तोड़ दिया. शाखा प्रबंधक अमर कांत कुमार ने बताया कि लाख समझाने के बावजूद ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग प्वाइंट बनाने के बाद भी पालन नहीं कर रहे हैं. जबरन बैंक परिसर में घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहें हैं. हालांकि बाद में जब लोग नहीं मानें, तो उन्हें हटाने के लिए स्थानीय पुलिस की टीम को बुलाने की नौबत आ गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को अलग-अलग हटाया. 

टैग्स