ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वार्ड सदस्य का पागलपन, चुनाव हारा तो पानी का सप्लाई किया बंद, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग

NAWADA : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. लोग गांव की सरकार चुन रहे हैं. लेकिन इस इलेक्शन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली

वार्ड सदस्य का पागलपन, चुनाव हारा तो पानी का सप्लाई किया बंद, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. लोग गांव की सरकार चुन रहे हैं. लेकिन इस इलेक्शन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है. ताजा मामला नवादा जिले का है. यहां एक सनकी वार्ड सदस्य ने नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है.


चुनाव में शिकस्त खाने के बाद वार्ड सदस्य ने पूरे गांव में पानी के सप्लाई को बंद कर दिया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. घटना नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत का है. यहां वार्ड संख्या तीन से चुनाव हारने के बाद वार्ड सदस्य विनिता देवी ने सरकारी नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है. 


बताया जा रहा है कि मिनी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया है, जिससे वार्ड संख्या 3 के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो गए हैं.


ग्रामीणों ने बताया कि नावाडीह पंचायत के वार्ड संख्या तीन से 2016 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुई थी. सरकारी स्तर से पंचायत में नल जल योजना से कराए गए बोरिंग और मिनी जलापूर्ति केन्द्र उन्हीं की देखरेख में लगाया गया. तब वार्ड के लोगों को पानी निर्वाध ढंग से उनके द्वारा मुहैया कराया जा रहा था.


इस बार 2021 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी चुनाव हार गई, जिसके खीस में उस सरकारी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को पूर्व वार्ड सदस्य विनिता देवी और उनके पति रंजीत कुमार ने बंद कर दिया है.