ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : जंगली फल खाने से 6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां जंगली फल खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से बीमार हो गए हैं। यह मामला शिव नगर के गोनवां मुहल्ले का

बिहार : जंगली फल खाने से 6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां जंगली फल खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से बीमार हो गए हैं। यह मामला शिव नगर के गोनवां मुहल्ले का बताया जा रहा है। इस घटना में बीमार सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद परिजनों के साथ आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया है। 


मिल जानकारी के अनुसार, इस घटना में जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उनमें मिथुन मांझी का पुत्र विकास कुमार (10), कमलेश मांझी का पुत्र लक्षण कुमार (8), रविंद्र मांझी का पुत्र रौशन कुमार (6), असरफी मांझी का पुत्र प्रदीप कुमार (5) और संदीप कुमार (8) और सारजन मांझी का पुत्र आशिक कुमार (12) शामिल है। 


बताया गया कि, शिवनगर गोनवां मुहल्ले में सरकारी आईटीआई के पास नर्सरी में सभी बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान जंगली फल पर नजर पड़ी और पका हुआ देख सभी ने खा लिया। जंगली फल खाने के थोड़ी देर बाद एक-एक कर सभी बच्चे उल्टी करने लगे और फिर धीरे-धीरे बेहोश होने लगे। सभी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


उधर, अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि 'फिलहाल बच्चों की स्थिति इलाज के बाद ठीक है, बच्चे खतरे से बाहर हैं। सभी बच्चों का आवश्यक उपचार किया जा रहा है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों ने जंगली फल खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी गई. बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।