ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : दोस्त के रिसेप्शन से लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत

NAWADA: खबर नवादा से है, जहां रोड एक्सीडेंट में एक युवक की जान चली गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ सूरज पंप के पास की है। घटना की चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना

बिहार : दोस्त के रिसेप्शन से लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से है, जहां रोड एक्सीडेंट में एक युवक की जान चली गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ सूरज पंप के पास की है। घटना की चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। दरअसल, युवक को ट्रक ने कुचल दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। 



मृतक भदोखरा गांव के मिथिलेश झा के 27 साल के बेटे मोनू झा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सूचना पाकर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखते ही वे दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के बड़े भाई सूरज झा ने बताया कि हमारा छोटा भाई मोनू झा अपने दोस्त की रिसेप्शन में नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम गया था। वहां से लौटने के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मृतक फ्लिपकार्ट में इन हाउस में काम करता था। रास्ते में ही ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई अभी जारी है। 

टैग्स