ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : बम ,हथियार और सैकड़ो राउंड जिंदा कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ जारी

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी संख्या में जिंदा बम हथियार और सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद किया है।इसके साथ ही पुलिस टीम ने &nbsp

बिहार : बम ,हथियार और सैकड़ो राउंड जिंदा कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी संख्या में जिंदा बम हथियार और सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद किया है।इसके साथ ही पुलिस टीम ने  3 बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।


दरअसल, पिछले दिनों बिहार के कई जिलों में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य पुलिस काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य पुलिस के तरफ से लगातार जिलों में रेकी की जा रही है। इसी दौरान नवादा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिले में बम और हथियार तस्कर अपना कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर नवादा पुलिस ने देर रात छापेमारी शुरू की और रेड में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।


नवादा पुलिस को जिले के नरहट निवासी मंजूर आलम के घर से पांच जिंदा बम, 7 देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक रायफल, एक थरनट और सैकड़ों राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही मौके से पुलिस तीन युवकों को अपने हिरासत में लिया है।


इधर, इस मामले को लेकर नवादा पुलिस का कहना है कि, हमलोगों को यह सूचना मिली थी की जिले के नरहट में एक घर से अंदर बम तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद हमलोगों ने एक टीम बनाकर उसी समय रेड डाली और मौके पर तीन लोगों को अरेस्ट किया। इनलोगों के पास से बम, हथियार समेत कई तरह के सामान बरामद हुए हैं। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। अब इनसे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता