ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

BIHAR NEWS : बकरी से टकरा गई बारात की कार, अब उपद्रवियों ने बारातियों को पीटा, महिलाओं से छीने जेवर

NAWADA : बिहार में नवादा जिले में सोनारपट्टी रोड पर सोमवार की देर रात बारातियों पर अचानक हमला कर दिया गया। इस घटना में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस घटना में गंभीर रूप से ज

BIHAR NEWS : बकरी से टकरा गई बारात की कार, अब उपद्रवियों ने बारातियों को पीटा, महिलाओं से छीने जेवर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में नवादा जिले में सोनारपट्टी रोड पर सोमवार की देर रात बारातियों पर अचानक हमला कर दिया गया।  इस घटना में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। 


 बताया जाता है कि नगर के गढ़पर मोहल्ला निवासी करुण कुमार अठघरा के पुत्र मनीष कुमार की बारात लाइनपार मिर्जापुर स्थित माहुरी धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच रास्ते में 20-25 की संख्या में युवाओं ने बारातियों पर हमला कर दिया। बारात में शामिल लोगों से जमकर मारपीट व छिनतई की गई। युवतियों व महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया गया। इसी बीच डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गई। 


नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। दूल्हे का भाई संदीप कुमार, चचेरा भाई समीर कुमार उर्फ गड्डू, बेबी देवी, अनुराग, अच्छत, अंजनी आदि जख्मी हुए हैं। घटना के बाबत दूल्हे के भाई संदीप कुमार ने 20-25 लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि गलतफहमी में मारपीट की घटना हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक, एक बारात थाना क्षेत्र के सोनसा गांव वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल एक कार बकरी से सट गई। तभी टोले के एक युवक ने कार पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। कार सवार बारातियों ने इसका विरोध किया तो पत्थर चलाने वाले युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडा व कुदाल से हमला कर दिया। कार पर सवार महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए जेवर व पर्स छीन लिए गए। किसी तरह मामला शांत हुआ।