ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नवादा : अवैध अभ्रक खदान में दबकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : नवादा के रजौली में अवैध अभ्रक निकालते समय एक मजदूर की खदान में दबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग फरार हो गए.घटना सवैयाटाड़ पंचायत के चटकारी

नवादा : अवैध अभ्रक खदान में दबकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा के रजौली में अवैध अभ्रक निकालते समय एक मजदूर की खदान में दबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग फरार हो गए.

घटना सवैयाटाड़ पंचायत के चटकारी गांव की है. बताया जाता है कि शारदा माइन्स के अभ्रक खदान में खनन का काम चल रहा था, इसी दौरान दबने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान  बाराटाड़ गांव के रहने वाले 45 साल के सागीर मियां उर्फ तारो के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मौके पर एसटीएफ औरर पुलिस जांच में जुटी है. बता दें कि अवैध रूप से लोगों के द्वारा खदान करके अभ्रक निकाला जाता है. जिसके कारण मौत का सिलसिला इस जगह पर हमेशा होते रहता है. अवैध खनन को रोकने में प्रशासन भी फेल है.खनन के दौरान कई मजदूर की मौत होता है. माफियाओं के द्वारा मोटी रकम देकर मामला को शांत कर दिया जाता है. वहीं वन विभाग के पदाधिकारी कहते हैं कि 2012 से कोई लीज नही हुआ है.  शारदा माइन्स अवैध खनन का कार्य कराता है.  कई बार केस भी दर्ज हुआ है लेकिन माफियाओं पर लगाम नहीं लगी है. जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता