ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अंगीठी जलाकर सो रहा था पूरा परिवार, दम घुटने से एक की मौत, सात लोग अभी भी बेहोश

NAWADA : नवादा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं परिवार के सात सदस्य अभी भी बेहोश हैं. सभी बेहोश ल

अंगीठी जलाकर सो रहा था पूरा परिवार, दम घुटने से एक की मौत, सात लोग अभी भी बेहोश
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं परिवार के सात सदस्य अभी भी बेहोश हैं. सभी बेहोश लोगों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो गांव की बताई जा रही है. घटना के बाद आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.


बताया जा रहा है कि बिझो गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम मियां अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर हर दिन की तरह गुरुवार की रात भी सो गये थे. आज सुबह जब वो और उनके परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को चिंता हुई. स्थानीय लोगों ने उनके घर में घुस कर आवाज दी, कोई जवाब नहीं आने पर बन्द कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद मुस्लिम मियां और उनका पूरा परिवार बेहोश मिला जिसके बाद आनन फानन में सभी को कौआकोल PHC में भर्ती कराया गया. 


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मुस्लिम मियां को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता