ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

NAWADA : नवादा जिले के सदर अस्पताल में आज काफी बवाल हुआ. बताया जा रहा है कि एक वृद्ध आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में काफी बवाल काटा. अस्पताल में तो

आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
First Bihar
1 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के सदर अस्पताल में आज काफी बवाल हुआ. बताया जा रहा है कि एक वृद्ध आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में काफी बवाल काटा. अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई. सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. 


जानकारी के अनुसार ओहारी गांव की निवासी आशा कार्यकर्ता अहिल्या देवी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और बिना पोस्टमार्टम कराये ही परिजन मृतका को घर लेकर चले गए. 


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सही से नहीं लगाने के कारण ही अहिल्या देवी की मौत हुई है. उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता