ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

नवादा में भीषण रोड एक्सीडेंट, वोटिंग कराकर लौट रहे कई जवान घायल

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. पहले चरण का मतदान कराकर लौट रहे पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस

नवादा में भीषण रोड एक्सीडेंट, वोटिंग कराकर लौट रहे कई जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. पहले चरण का मतदान कराकर लौट रहे पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस सड़क हादसे में कई जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना नवादा जिले के गोविन्दपुर विधान सभा की है. जहां कौआकोल से विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराकर नवादा लौट रहे एक पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उस पर सवार चालक सहित कई पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.  प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल के पाली गांव अवस्थित एक मतदान केंद्र से मतदान संपन्न होने के बाद मतदानकर्मियों एवं पुलिस जवानों को लेकर लौट रहे एक पिकअप वाहन कौआकोल-पकरीबरावां पथ पर ज्यूरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 


इस घटना में चालक, दो एसएसबी के जवान समेत अन्य लोग घायल हो गए.  सूचना के बाद कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल जवानों एवं अन्य मतदानकर्मियों का ईलाज करवाया.  बीडीओ संजीव कुमार झा ने बताया कि घायल सभी जवान का इलाज कराया जा है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता