ब्रेकिंग
गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

नवादा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिहार के नवादा मंडल कारा में 20 वर्षीय कैदी घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

नवादा: बिहार के नवादा मंडल कारा में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में हुई है। जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



बिहार के नवादा जिले के मंडल कारा में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक कैदी की पहचान घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में की गई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। जेल प्रशासन उसे नवादा के सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। कैदी की मौत के बाद नवादा मंडल कारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जिससे जेल की आंतरिक व्यवस्था पर फिर से बहस छिड़ गई है।