ब्रेकिंग
Anant Singh : 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू...', अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारीलाल ने जोड़ लिए हाथ! बोले- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!'✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦Anant Singh : 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू...', अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारीलाल ने जोड़ लिए हाथ! बोले- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!'✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें

नवादा: जहरीली शराब बनाने वालों की हुई पहचान, SIT ने 4 लोगों को दबोचा

NAWADA: नवादा में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। शराब बनाने वालों की पहचान करते हुए एसआईटी ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस म

नवादा: जहरीली शराब बनाने वालों की हुई पहचान, SIT ने 4 लोगों को दबोचा
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: नवादा में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। शराब बनाने वालों की पहचान करते हुए एसआईटी ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर एसपी धुरत सायली सावलाराम ने बताया कि नवादा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा, बुधौल और गोंदापुर में हुए लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना है जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है। जहरीली शराब बनाने और बिक्री करने वाले लोगों की पहचान कर ली गयी है। नगर थाने में दस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में बुधौल गांव के मन्ती देवी, अनिल चौधरी, गोंदापुर के पप्पू यादव, खरीदी बिगा के सूरज चौधरी उर्फ करकु चौधरी  शामिल हैं। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी नवादा और नालंदा समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। 




क्या था पूरा मामला

होली के बाद जहरीली शराब पीने से 31 मार्च से 02 अप्रैल 2021 के बीच 15 लोगों की जान चली गयी थी। जहरीली शराब से 15 मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन भी कर चुकी है। सभी मृतक नवादा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें सिसवां गांव के गोपाल सिंह, गोंदापुर के रामदेव यादव, अजय कुमार, शिवशंकर यादव,आकाश कुमार शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की शिकायत की थी जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार छापेमारी कर रही है।