ब्रेकिंग
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई

हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी भोला कुमार (18) और गौतम कुमार (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक भदौखरा गांव से बाइक से नवादा बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया रोशन कुमार के शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि रोशन कुमार की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। वह अपने परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। सड़क पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को करीब आधे घंटे के भीतर सड़क से हटवा दिया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता