ब्रेकिंग
Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦अनंत सिंह के दामाद ने छात्रों से पूछा बाबर पर सवाल, कोई नहीं दे पाया जवाब! फिर बताया UPSC-BPSC क्रैक करने का असली तरीका, MCQ पर दी बड़ी नसीहत✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦अनंत सिंह के दामाद ने छात्रों से पूछा बाबर पर सवाल, कोई नहीं दे पाया जवाब! फिर बताया UPSC-BPSC क्रैक करने का असली तरीका, MCQ पर दी बड़ी नसीहत✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल

मतदान के बाद नौबतपुर में खूनी तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

PATNA : बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां मतदान के बाद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.&n

मतदान के बाद नौबतपुर में खूनी तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां मतदान के बाद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा  दिखाते हुए अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. 

मामला नौबतपुर के तिसखोरा की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान तिसखोरा के ही चंदन मांझी के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात चंदन अपने घर में घरवालों के साथ सो रहा था. तभी देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है. वहीं आसपास के लोगों ने भी आधी रात को गोली की आवाज सुनी थी.  इन सब के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.