ब्रेकिंग
2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

Train Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचान

Bihar Train Accident: भागलपुर के नाथनगर से सामने आई इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। रेल पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए मृतका की पहचान कर ली है। घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर...

Train Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: भागलपुर जिले के नाथनगर रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. दरअसल हादसा डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुआ. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर भागलपुर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की.


रेल पुलिस ने अब मृतका की पहचान कर ली है. मृतका की पहचान नवादा जिले के इसीपुर निवासी मीना यादव की पत्नी बदमिया देवी के रूप में हुई है. पहचान होने के बाद जीआरपी ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:16 बजे डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस नाथनगर स्टेशन से गुजर रही थी. इसी दौरान इलेक्ट्रिक पोल संख्या 309/8 और 309/10 के बीच महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. ट्रेन की चपेट में आने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई.


ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों ने महिला को रेलवे ट्रैक के पास देखा. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. इसके बाद रेल पुलिस को घटना की सूचना दी गई.


सूचना मिलने पर भागलपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शुरुआती जांच के दौरान महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की.


जांच के दौरान रेल पुलिस ने मृतका की पहचान बदमिया देवी के रूप में की. पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.


स्टेशन अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी भागलपुर जीआरपी को भेज दी गई थी. इसके बाद रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.


फिलहाल रेल पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. शव की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है.