ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, बिहार में पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, RPF की तत्परता से बची जान

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में बाथरूम के पास लावारिस हालत में मिले नवजात शिशु को आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है और मामले की जांच

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या: 63431 के बाथरूम के समीप किसी अज्ञात द्वारा छोड़े गए एक नवजात शिशु को आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, नाथनगर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ट्रेन के भीतर लावारिस हालत में एक नवजात को देखा। आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मासूम को अपने संरक्षण में लिया। 


प्रारंभिक जांच और देखभाल के बाद, शिशु को सुरक्षित रूप से आर पी एफ पोस्ट लाया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत चाइल्ड लाइन को दे दी गई है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो सकी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। 


रेल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि उनकी सतर्कता से एक मासूम की जिंदगी बच गई।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता