ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, सिंदूरदान से पहले दुल्हन के साथ करने लगा अश्लील हरकतें; जानिए फिर क्या हुआ

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के सही

नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, सिंदूरदान से पहले दुल्हन के साथ करने लगा अश्लील हरकतें; जानिए फिर क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के सही हालात क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी के मंडप में दूल्हा नशे की हालत में पहुंचता है और उसके बाद वो दूल्हन के साथ गलत हरकतों को अंजाम दिय। उसके बाद शादी के माहौल में गम के हलात पैदा हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार,छपरा में नशे की हालत में शादी करने जाना दूल्हे को भारी पड़ गया। दूल्हा नशे की हालात में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। लेकिन, मंडप पर पहुंचते ही उसके पैर लड़खड़ाने लगे। उसने दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें भी करना शुरू कर दिया। इसके बाद शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।


बताया जा रहा है कि, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की शादी सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की पुत्री कुमारी पूजा के साथ तय हुई थी। दरवाजे पर बारात भी आई और बारातियों का स्वागत भी हुआ। देर रात शादी की रस्म शुरू हुई। लेकिन, दूल्हा नशे की हालत में शादी करने मंडप में पहुंचा और सिंदूरदान के समय उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। नशे का सुरूर उसके सिर चढ़ा हुआ था। यह देख दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दूल्हे से थोड़ी अलग हो गई।


आरोप है कि दूल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत भी शुरू कर दी। दुल्हन को यह नागवार गुजरा और उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने समझाया बुझाया। इसको लेकर पंचायत भी बैठी फिर भी बात बनी नहीं। दुल्हन का कहना है कि जो अभी से ही नशे की हालत में हो, ऐसे व्यक्ति के बीच कैसे रिश्ता निभेगा। इसलिए सोच समझकर कर यह निर्णय लिया है कि वह उसके साथ नहीं जाएगी।