ब्रेकिंग
Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?

नरमुंड मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी को बनाया बंधक, 20 अगस्त से लापता हरेराम की हत्या की आशंका, पुलिस से कार्रवाई की मांग

BEGUSARAI: दवा दुकान के कर्मचारी की हत्या की आशंका पर आक्रोशित लोगों ने एक युवक को बंधक बना लिया। वही इस दौरान जब पुलिस पहुंची तो लोगो ने उन्हें भी घंटों घेरे रखा और जमकर हंगा

नरमुंड मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी को बनाया बंधक, 20 अगस्त से लापता हरेराम की हत्या की आशंका, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: दवा दुकान के कर्मचारी की हत्या की आशंका पर आक्रोशित लोगों ने एक युवक को बंधक बना लिया। वही इस दौरान जब पुलिस पहुंची तो लोगो ने उन्हें भी घंटों घेरे रखा और जमकर हंगामा मचाया। दरअसल गुरुवार को एक नरमुंड मिला था। जिसके पास एक साइकिल और टिफिन मिलने पर यह आशंका जतायी गयी कि लाश दवा दुकान के कर्मी हरेराम की है।


इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने एक युवक को बंधक बना लिया। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा गांव का है। 20 अगस्त को दवा दुकान से काम कर हरेराम साह घर के लिए निकले थे लेकिन जब नहीं पहुंचे तब परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। 


जब हरेराम का पता नहीं चला तब परिजनों ने अगले दिन यानी 21 अगस्त को  मटियानी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू की पर कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन इसी बीच गुरुवार को बदलपुरा से बखड्डा जाने वाली सड़क के किनारे एक नरमुंड, हरेराम की साइकिल, मोबाइल और टिफिन बॉक्स मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। 


नरमुंड करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके धड़ की काफी खोजबीन की गई लेकिन वो नहीं मिल सका। लोगों ने आशंका जताई कि हरेराम की हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने हत्या की साजिश रचने का आरोप बीहट निवासी राजीव पर लगाया जो रिश्ते में चचेरे दामाद लगता है। उसे पकड़कर लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी लेकिन सुबह तक जब पुलिस नहीं पहुंची। 


इसके बाद लोगों ने आरोपी को गांव के ही एक मंदिर में बंद कर दिया और हंगामा करने लगे। इसके बाद पहुंची पुलिस को भी लोगों ने घेर लिया और वरिष्ठ अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में काफी समझाने पर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले सकी। आक्रोशत लोगों ने हत्या का आरोप मृतक के चचेरे दामाद बीहट निवासी राजीव कुमार पर लगाया है।


 राजीव गुरुवार को ही जेल से छूटा है। नरमुंड मिलने के बाद लोगों ने उसे मंदिर में बंद कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग माने और फिर नरमुंड के डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। हरेराम साह के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने चचेरे दामाद बीहट निवासी राजीव कुमार के साथ एक जमीन का सौदा किया था।


13 जुलाई को जमीन का कागजात बनाया। बाद में कागजात फर्जी पाए जाने पर हरेराम ने राजीव से जमीन के रुपए वापस करने का दबाव डालना शुरू किया। इसी बीच राजीव को 7 अगस्त को शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि आरोपी राजीव नवादा जेल से 9 सितंबर को छूटा था। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है जिससे पूछताछ जारी है। बरामद किए गए नरमुंड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता