ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी

बेतिया के नरकटियागंज में पुलिस ने ट्रक से 503 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की। पाइपों के नीचे छिपाकर पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, चालक फरार।

bihar
ट्रक से 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया जिले के नरकटियागंज में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शिकारपुर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह कोइरगावा चौक के पास की। हालांकि, छापेमारी के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।


एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से उत्तर प्रदेश के रास्ते नरकटियागंज की ओर शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और इलाके में छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन कोइरगावा चौक के पास ट्रक छोड़कर वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शिकारपुर थाना लाया।


जांच के दौरान ट्रक पर लदे पाइपों के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 503 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में रॉयल स्टेज और रॉयल चैलेंज ब्रांड शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 4437 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर चालक और उत्तर प्रदेश नंबर वाले वाहन के मालिक की पहचान शुरू कर दी है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चालक और शराब तस्करी में शामिल अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी