ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

Namo Bharat train बिहार के इन दो शहरों के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन, पढ़िए रेल मंत्री ने और क्या कुछ कहा?

Namo Bharat train रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कम दूरी के लिए मुजफ्फरपुर से पटना नमो भारत ट्रेन चलायी जायेगी. इससे पटना और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वालों का बहुत समय की बचत होगी.

Namo Bharat train
नमो भारत ट्रेन
© फाइल फोटो
User1
2 मिनट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार पहुंचे. बिहार पहुंचते ही रेल मंत्री ने पटना और मुजफ्फरपुर के लोगों को एक बड़ा सौगाात दिया. रेल मंत्री ने मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शीघ्र ही मुजफ्फरपुर और पटना के बीच नमो ट्रेन चलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ पटना और मुजफ्फरपुर के बीच नमो ट्रेन का परिचालन होगा. बल्कि कम दूरी के स्टेशनों के बीच इस प्रकार की रेल सेवा शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. रेल मंत्री बेतिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्पेशल ट्रेन से देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंचे थे.


मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शाम के 6.43 बजे स्पेशल ट्रेन प्लेस हुई. यहां रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे, मुजफ्फरपुर जंक्शन के 3-डी मॉडल को देखा. इस दौरान रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कम दूरी के लिए मुजफ्फरपुर से पटना नमो भारत ट्रेन चलायी जायेगी. बताया कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत भारत ट्रेनें व कम दूरी के लिए 50 नमो भारत ट्रेनें बनाने की योजना है. जिस पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में 442 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है. 


बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. वहीं थ्री-डी मॉडल को देखने के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया. करीब 20 मिनट संबोधित करने के बाद 7 बजे कर 3 मिनट पर पटना के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए.  

टैग्स