ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

BIHAR NEWS : रजरप्पा यात्रा में दर्दनाक हादसा: झारखंड में ट्रक से टकराई मारुति कार, बिहार के दो युवकों की मौत, चार घायल

रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए निकले छह दोस्तों की खुशियां शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में चरही मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार मारुति प्रोनेक्स कार ट्रक से पीछे से टकरा गई।

रजरप्पा हादसा
रजरप्पा हादसा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए निकले छह दोस्तों की खुशियां शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में चरही मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार मारुति प्रोनेक्स कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक बिहार के बिहार शरीफ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, परवलपुर थाना क्षेत्र के लकैयापर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद का पुत्र संदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल अपने दोस्तों के साथ रजरप्पा जा रहा था। कार में कुल छह लोग सवार थे — संदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल, रूपक कुमार उर्फ गोलू, सोनू कुमार, गुलशन कुमार, अजय कुमार उर्फ शुड्डू, और चंदन कुमार। देर रात जब कार चरही मोड़ के पास पहुंची, तभी रामगढ़ की दिशा में जा रही एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


इस हादसे में नूरसराय मेन रोड निवासी अशोक हलवाई के पुत्र रूपक कुमार उर्फ गोलू और साहसराय निवासी अरुण चौधरी के पुत्र सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया।


घटना में घायल गुलशन कुमार, अजय कुमार उर्फ शुड्डू, चंदन कुमार, और संदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें संदीप पटेल की हालत नाजुक होने पर रांची रेफर किया गया है, जबकि चंदन को पटना भेजा गया है। अजय कुमार को बिहारशरीफ के कारगिल चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक सोनू कुमार डाक विभाग में कार्यरत था और सिवान में उसकी पोस्टिंग थी। वहीं, जख्मी संदीप पटेल दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता था। हादसे की खबर मिलते ही नूरसराय और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।


परिजनों ने बताया कि सभी दोस्त रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए निकले थे और रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक और घायल युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।


इधर, यह सड़क हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दो युवा जिंदगियों का इस तरह असमय बुझ जाना उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा लेकर आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।