ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नहाने के दौरान डूबी चार बच्चियां, एक की मौत, 3 की बची जान, ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर

NALANDA: जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं जब चार बच्चियां नहाने के दौरान नहर में डूब गयीं. इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियों को बचा लिया

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

NALANDA: जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं जब चार बच्चियां नहाने के दौरान नहर में डूब गयीं. इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियों को बचा लिया गया. बाद में ग्रामीणों ने मृत बच्ची के शव को नहर से किसी तरह बाहर निकाला.

घटना जिले के मानपुर थाना इलाके के बबनबिगहा गांव की है जहां चार बच्चियां घर के पास ही नहर में नहाने गयी थीं. इसी दौरान चारों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं जिसके चलते वो डूबने लगी. बच्चियों को डूबता देख गांव के ही एक युवक ने हिम्मत दिखाई और उसने नहर में कूदकर तीन बच्चियों की जान बचाई.

हालांकि इस दौरान एक बच्ची नदी में डूब गई और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मृत बच्ची के शव को नहर से बाहर निकाला. घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है और माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है.