ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ताला तोड़कर घर में शराब ढूंढ रही पुलिस, नालंदा में सर्च ऑपरेशन चला रहा उत्पाद विभाग

NALANDA : बिहार के नालंदा जिला स्थित सोहसराय में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की हुई मौत के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों का लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी पहाड़ों पर चलाया जा रहा है

ताला तोड़कर घर में शराब ढूंढ रही पुलिस, नालंदा में सर्च ऑपरेशन चला रहा उत्पाद विभाग
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिला स्थित सोहसराय में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की हुई मौत के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों का लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी पहाड़ों पर चलाया जा रहा है. जहरीली शराब कांड के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी लगातार छोटी पहाड़ी इलाके के पहाड़ों पर कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं. 


इसी कड़ी में मंगलवार को उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रश्मि आनंद के नेतृत्व में पहाड़ के ऊपर बंद घरों के ताले को तोड़कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी घरों से कुछ बरामदगी नहीं हुई है. बावजूद इसके विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं.


इससे पहले उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने सोमवार को नालंदा का दौरा किया और डीएम-एसपी के साथ स्थल का निरीक्षण किया. जिस दिन घटना हुई थी उस दिन भी तलाशी में शराब मिला था.


बताते चलें कि नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद हर जिले में शराब सर्च अभियान तेज कर दी गई है. सहरसा में सोमवार की देर रात तक चले सर्च अभियान में 70 पेटी अंग्रेजी शराब मिले थे तो वहीं बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस ने सोमवार की देर रात एक महिला पंचायत प्रतिनिधि के यहां छापेमारी की. इस दौरान शराब की खेप मिली. मौके से पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.


दरअसल, सूचना मिली थी कि घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 से पंच के पद पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि रुबी देवी शराब के धंधे में संलिप्त है. इसके आधार पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर छापेमारी की गई. रेड करने गई पुलिस दरवाजा खटखटाते रह गई, लेकिन रुबी देवी ने दरवाजा नहीं खोला. 


पुलिस ने दरवाजा तोड़ देने की चेतावनी भी दी. इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने लोहे की रॉड और खंती से दरवाजा तोड़ दिया. घर के अंदर से पुलिस को 134 बोतल नेपाली शराब की भरी बोतल मिली. पुलिस ने रुबी देवी और उनकी बेटी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.