ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

BIHAR NEWS : शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

NALANDA : बिहार में इन दिनों एक नया सा ट्रेंड चल पड़ा है। यहां शादी हो या बर्थडे पार्टी किसी भी समारोह में लोग अपनी शानों-शौकत दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग कर सबसे पहल तो कानून को अपन

BIHAR NEWS : शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों एक नया सा ट्रेंड चल पड़ा है। यहां शादी हो या बर्थडे पार्टी किसी भी समारोह में लोग अपनी शानों-शौकत दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग कर सबसे पहल तो कानून को अपनी हाथ में लेकर नियमों की धजियां उड़ाते हैं और उसके बाद किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देते हैं। जबकि इसपर लगाम को लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से कठोर सजा की  भी बात कही जाती है और सजा भी होती है। लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, कोर्ट द्वारा भले ही हर्ष फायरिंग पर रोक लगा दी गई है मगर इसपर अमल होता नही दिखाई दे रहा है। आए दिन हर्ष फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। ताज़ा मामला नालंदा का है जहां शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।घटना सारे थाना क्षेत्र नेरुत गांव की है। जहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। 


मृतक बरगोह गांव निवासी त्रिलोकी कुमार है। मृतक के परिवार ने बताया की बरगोह गांव निवासी त्रिवेणी कुमार की बारात नेरुत गांव गया था जय माला के दौरान फायरिंग की जारही थी उसी दौरान त्रिलोकी कुमार को गोली लग गई जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सारे थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दिया गया इस मामले में लड़का और लड़की दोनो पक्ष पर कार्यवाई की जाएगी।