ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शादी के मंडप में दूल्हे को पड़ा दौरा, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार, वर पक्ष के लोगों को बनाया बंधक, 50 हजार रुपये मिलने के बाद छोड़ा

NALANDA: सारे थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंडप में दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर

शादी के मंडप में दूल्हे को पड़ा दौरा, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार, वर पक्ष के लोगों को बनाया बंधक, 50 हजार रुपये मिलने के बाद छोड़ा
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA: सारे थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंडप में दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। यही नहीं वर पक्ष के लोगों को घंटों बंधक बनाए रखा और शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया।


दरअसल पटना के फतुहा से बारात नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में आई थी। वधु पक्ष ने बारातियों का खूब स्वागत किया। बारात लगने के बाद जयमाला भी हुई। तब तक सब कुछ ठीक चल रहा थी लेकिन जैसे ही लड़का शादी के मंडप में पहुंचा तब हंगामा शुरू हो गया। बताया जाता है कि पंडित ने लड़के के हाथ में जैसे ही धागा बांधा उसे मिर्गी का दौरान पड़ने लगा। इस दौरान शादी में अफरा-तफरी मच गयी। लड़के को देख वहां मौजूद लोग भी डर गये। फिर क्या था तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी। 


इस बात की जानकारी जब पंडित ने दूल्हे के परिवार वालों को दी तब उन्होंने पंडित की ही जमकर धुनाई कर दी गयी। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। वधु पक्ष के लोग इस बात से नाराज थे कि उन्हें इस बीमारी की जानकारी क्यों नहीं दी गयी। शादी से पहले यदि लड़के वाले यह बता देंगे तब हम कभी शादी के लिए तैयार नहीं होते। कोई अपनी बेटी को इस तरह से कैसे फंसा सकता है। मामला धीरे-धीरे हंगामे का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं मैं होने लगी। 



दुल्हन के परिवार वालों ने सबसे पहले शादी से इनकार कर दिया फिर शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जब दुल्हे पक्ष के लोगों ने मांग पूरा करने में अपनी असमर्थता दिखाई तब दुल्हा, उसके बहनोई समेत बारात में आए लोगों को बंधक बना लिया गया और पैसे की मांग की। वधु पक्ष की ओर से कहा गया कि जब तक 60 हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे तब तक सभी गांव में ही बंधक रहेंगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।

संबंधित खबरें