ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ससुर ने दामाद से मांगे पैसे नहीं देने पर कर दिया मर्डर, ससुराल में युवक की पीट -पीटकर हत्या

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक की ससुराल में पीट -पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। यह घटना बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले का

ससुर ने दामाद से मांगे पैसे नहीं देने पर कर दिया मर्डर, ससुराल में युवक की पीट -पीटकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक की ससुराल में पीट -पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। यह घटना बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना में मृतक की पहचान रहुई थाना के निजायबिगहा निवासी किशोरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। 


दरसअल, पिंटू सूरत में साड़ी फैक्ट्री में काम करता था 25 दिन पूर्व ससुराल आया था। पत्नी और ससुर कमाए हुए रुपए की मांग कर रहा था रुपए देने के बाद भी उसके साथ मारपीट किया गया। इतना ही नहीं पिंटू के ससुराल वाले ने उसके घर फ़ोन कर यह जानकारी दी की पिंटू की तबियत खराब है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उसके बाद जब पिंटू के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं मिला। इसके बाद वहां से निकलकर लोग पिंटू के ससुराल पहुंचे तो  देखा कि पिंटू कमरे में मृत पड़ा था। उसके बाएं हाथ और दाहिने पैर में प्लास्टर किया हुआ है और गले में फंदे का निशान है। 



वहीं,पिंटू का शव देखने के बाद परिवार वाले आशंका जाहिर कर रहे हैं कि पीट-पीट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बता रहे हैं पर जिसका हाथ और पैर टूटा हुआ हो वह व्यक्ति कैसे लगा सकता है। युवक के शव को कमरे में छोड़ पत्नी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बात बता रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि मारकर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया।


बताया जाता है कि युवक की पहली पत्नी की 6 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी । उसके बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली से रचाई थी। दोनों पत्नी से एक-एक पुत्र है । पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। बुधवार को जब वह स्कूल से पढ़कर आया तो घर में सब रो रहे थे । थोड़ी देर बाद छोटे भाई को लेकर सब घर से चले गए । 


उधर, इस घटना को लेकर  थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि युवक ने पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिवार वाले के आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।